HDFC बैंक 25,000 रु. से शुरू होने वाली राशि पर गोल्ड लोन प्रदान करता है। कस्टमर इस लोन का भुगतान 42 महीने की अवधि में कर सकते हैं। बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 10,000 रु. तक का गोल्ड लोन ऑफर करता है। इसके साथ ही HDFC बैंक 45 मिनट के भीतर गोल्ड लोन देने और गिरवी रखे गए सोने के लिए ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी का दावा करता है। बैंक अपने गोल्ड लोन कस्टमर्स को ओवड्राफ्ट की सुविधा, EMI में लोन भुगतान की सुविधा और बुलेट रिपेमेंट की सुविधा प्रदान करता है|

एचडीएफसी बैंक गोल्ड लोन के साथ अपनी जरूरतों को खुद पूरा करें जो आपको 45 मिनट में राशि मुहैया कराता है!
एचडीएफसी बैंक गोल्ड लोन आपकी अनिवार्य फायनांशियल जरूरतों को पूरा करने का निश्चित समाधान है। आपका कारण जो भी हो, एजुकेशन, व्यापार बढ़ाना, व्यक्तिगत जरूरत, मेडिकल संकट या कोई अन्य जरुरी आवश्यकता, हमारा सोने के बदले लोन इन सबका समाधान है।
उतार-चढ़ाव भरे समय और इमरजेंसी के दौरान आप आभूषण खरीदने के अलावा किसी भी अन्य उपयोग के लिए सोने पर लोन ले सकते हैं।
सोना एक मूल्यवान संपत्ति है और यह निश्चितता और स्थिरता प्रदान करता है, तो क्यों न यह आपके काम में आए? इसके लिए कम से कम दस्तावेज और त्वरित वितरण के साथ, गोल्ड लोन एक आसान समाधान है। आप किसी भी समय गोल्ड पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। हमारे फ्लेक्सिबल टेन्योर और रीपेमेंट विकल्प यह सुनिश्चित करते हैं कि आपका मासिक खर्च आपके बजट के अंदर ही रहेगा।

HDFC बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं | |
| कोलैटरल | अपने सोने के आभूषणों को गिरवी रखना |
| लोन अवधि | 6 महीने से 42 महीने तक |
| लोन राशि | ₹25,000 से शुरू (ग्रामीण इलाकों में ₹10,000 से शुरू) |
| गोल्ड लोन के भुगतान की सुविधा | टर्म लोन, ओवरड्राफ्ट और बुलेट रीपेमेंट सुविधा |
| गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग में लगने वाला समय | लोन के लिए आवेदन करने के 45 मिनट के भीतर |
| प्रोसेसिंग फीस | डिस्बर्स की गई राशि का 1% |
| वैल्यूएशन चार्ज़ेस | ₹575 तक |
| प्री-क्लोजर चार्ज़ेस | बकाया मूल राशि पर 1% |

No comments:
Post a Comment