इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बेहतर से बेहतर बैंकिंग, हेल्थ, सरकारी योजना,टेक्निकल टिप्स प्रसारित करेंगे l कृपया अपना योगदान बनाये रखे * धन्यवाद *
Saturday, 15 February 2025
Wednesday, 5 February 2025
HDFC credit card क्रेडिट कार्ड: एचडीएफसी के सभी क्रेडिट कार्ड की विशेषताएँ व ब्याज दर जानें
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड द्वारा विभिन्न कैटेगरी जैसे- ट्रैवल, खान-पान, खरीदारी और फ्यूल आदि पर खर्च करने पर कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए अपनी खरीदारी पर कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं। HDFC बैंक द्वारा दिए जाने वाले कुछ लोकप्रिय कार्डों में एचडीएफसी रेगालिया, एचडीएफसी मिलेनिया, एचडीएफसी मनीबैक और एचडीएफसी डाइनर्स क्लब प्रिविलेज शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए जाने वाले क्रेडिट कार्डों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।
बेस्ट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड– वर्ष 2025
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा आप अपने ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य लाभ जैसे कि कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस, फ्री गोल्फ गेम्स, खान–पान पर छूट, मूवी टिकट और बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। नीचे कुछ लोकप्रिय एचडीएफसी क्रेडिट कार्डों के बारे में बताया गया है, जो आपकी आवश्यकताओं के अनुसार सही लाभ प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकते हैं–
| HDFC क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | जॉइनिंग फीस | इसके लिए उपयुक्त | न्यूनतम इनकम |
| HDFC रेगालिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड | ₹2,500 (साल में ₹4 लाख खर्च करने पर माफ) | ₹2,500 | शॉपिंग और ट्रैवल | ₹1,00,000 प्रतिमाह |
| HDFC बैंक मनिबैक+ क्रेडिट कार्ड | ₹500 (साल में ₹50,000 खर्च करने पर माफ) | ₹500 | रिवॉर्ड | ₹20,000 प्रतिमाह |
| HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 (साल में ₹1 लाख खर्च करने पर अगले साल की फीस माफ) | ₹1,000 | कैशबैक और ऑनलाइन शॉपिंग | ₹35,000 प्रतिमाह |
| HDFC डायनर्स क्लब ब्लैक मेटल एडिशन क्रेडिट कार्ड | ₹10,000 (साल में ₹8 लाख खर्च करने पर माफ) | ₹10,000 | ट्रैवल और लाइफस्टाइल | ₹1,75,000 प्रतिमाह |
| HDFC इंफिनिया क्रेडिट कार्ड मेटल एडिशन | ₹12,500 (साल में ₹10 लाख खर्च करने पर माफ) | ₹12,500 | ट्रैवल और शॉपिंग | – |
| मैरियोट बोनवोय HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड | ₹3,000 | ₹3,000 | ट्रैवल | ₹1,00,000 प्रतिमाह |
| IndianOil HDFC क्रेडिट कार्ड | ₹500 (साल में ₹50,000 खर्च करने पर माफ) | ₹500 | फ्यूल | ₹10,000 प्रतिमाह |
| स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड | ₹500 (साल में ₹2 लाख खर्च करने पर माफ) | ₹500 | डायनिंग & फूड डिलीवरी | ₹25,000 प्रतिमाह |
| टाटा न्यू इनफनिटी HDFC क्रेडिट कार्ड | ₹2,500 (साल में ₹3 लाख खर्च करने पर माफ) | ₹2,500 | शॉपिंग | ₹1,00,000 प्रति माह |
HDFC क्रेडिट कार्ड: विशेषताएं और लाभ
हर HDFC क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली विशेषताएं और लाभ अलग-अलग होती हैं, हालांकि कुछ सामान्य विशेषताएं हैं जो एचडीएफसी बैंक के अधिकांश क्रेडिट कार्ड में एक जैसी होती हैं, इनके बारे नीचे बताया गया है:-
- EMI कंवर्जन: एचडीएफसी बैंक की स्मार्ट ईएमआई सुविधा का उपयोग करके, आप बड़े ट्रांजैक्शन को किश्तों में बदल सकते हैं। इसकी भुगतान अवधि 3 से 24 महीने की होती है। कुछ मामलों में इससे अधिक समय में भुगतान कर सकते हैं। आमतौर पर, इस तरह की ईएमआई पर ब्याज लिया जाता है। हालांकि, बैंक चुनिंदा मर्चेंट के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी प्रदान करता है।
- क्रेडिट कार्ड पर लोन की सुविधा: एचडीएफसी बैंक अपने इंस्टा लोन और इंस्टा जंबो लोन सुविधाओं के तहत क्रेडिट कार्ड पर भी लोन भी प्रदान करता है। इंस्टा लोन के मामले में, आप अपनी क्रेडिट लिमिट से अधिक राशि का लोन नहीं ले सकते। साथ ही, आप जितनी राशि का लोन लेंगे उतनी राशि तक आपके क्रेडिट कार्ड में ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अलावा, इंस्टा जंबो लोन के मामले में आप अपनी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट से अधिक राशि प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, अप्रूव्ड लोन राशि एक आवेदक से दूसरे के लिए अलग हो सकती हैं।
- बैलेंस ट्रांसफर: अगर आपके पास किसी अन्य बैंक/NBFC का क्रेडिट कार्ड है और उसका बिल बकाया है और आपको उसका भुगतान करने में मुश्किलें आ रही हैं, तो आप उस क्रेडिट कार्ड के बकाया बैलेंस को HDFC क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा के ज़रिए आप बिना किसी ब्याज व पेनेल्टी के अपने बकाया बिल का आसान किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। ध्यान रहे, बैलेंस ट्रांसफर करने पर आपको ब्याज का भुगतान करना होगा। लेकिन ये ब्याज क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली ब्याज की तुलना में कम होगा।
- HDFC क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करें: आप अपने HDFC RuPay क्रेडिट कार्ड को BHIM UPI समेत अन्य सभी UPI ऐप से से लिंक कर सकते हैं। इस तरह आप बैंक अकाउंट में पैसे न होने के बावजूद UPI के ज़रिए पेमेंट कर सकते हैं।
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड: फीस और चार्ज़ेस
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले महत्वपूर्ण फीस और चार्ज़ेस के बारे में नीचे बताया गया है–
फीस राशि ज्वाइनिंग/वार्षिक फीस सभी एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के लिए अलग–अलग ब्याज़ दर हर महीने 3.6% तक | 43.2% प्रति वर्ष (अलग–अलग कार्डों के लिए भिन्न होता है) लेट पेमेंट फीस बकाया राशि के लिए फीस ₹100 से कम शून्य ₹100 से ₹500 ₹100 ₹501 से ₹5,000 ₹500 ₹5,000 से ₹10,000 ₹600 ₹10,001 से ₹25,000 ₹800 ₹25,001 से ₹50,000 ₹1,100 ₹50,000 से अधिक ₹1,300 HDFC क्रेडिट कार्ड- नियम व योग्यता शर्तें
HDFC क्रेडिट कार्ड की योग्यता शर्तें कुछ इस प्रकार हैं:-
योग्यता शर्तें विवरण उम्र 21-60 वर्ष पेशा नौकरीपेशा और स्वयं-रोज़गार, दोनों के लिए उपलब्ध है क्रेडिट कार्ड क्रेडिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए यहां क्लिक करें आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Tuesday, 4 February 2025
Google Map इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे हादसे का शिकार
- भले ही गूगल मैप ज्यादातर सही जानकारी देता है, लेकिन कई बार इस पर भरोसा करना रिस्की भी साबित हो जाता है।
- कुछ दिन पहले दो दोस्त मैप की वजह से गलत रास्ते पर चले गए। जिसकी वजह से हादसा हो गया।
- गूगल मैप से कहीं जा रहे हैं, तो चलने से पहले एक बार चेक कर लें कि मैप पर कोई गलत गतिविधी तो नहीं होती दिख रही।
- कई बार मैप नदी, अनजान या सुनसान रास्ते दिखाने लगता है और कुछ लोग इन पर चल निकलते हैं, लेकिन ऐसा करना रिस्की हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
- मैप न समझ आए तो कोशिश करें कि लोकल लोगों की मदद ले ली जाए। इसमें आपके कुछ मिनटों का समय तो खर्च होगा, लेकिन जानकारी सही मिल जाएगी।
- मैप के नए फीचर्स से खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है, ताकि मुश्किल में फंसने पर इन फीचर्स की मदद ली जा सके।
- कहीं भी निकलने से पहले मैप को अपडेट करना भी बहुत जरूरी है।
कब करें गूगल मैप पर भरोसा
मैप पर आंख बंद करके भरोसा करना सही नहीं है। आप गूगल मैप की मदद ले सकते हैं, लेकिन उसके भरोसे नहीं रह सकते हैं। अगर आप किसी बड़ी सड़क पर जा रहे हैं, तो यहां मैप सही काम करता है, कमजोर इंटरनेट होने की स्थिति में गूगल मैप आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए हमेशा दुरुस्त इंटरनेट कनेक्शन रखें। साथ ही मैप को इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है।कहां होता है रिस्की
अक्सर देखा गया है कि मैप ऐसी जगह पर गलत रास्ते दिखाता है, जो ज्यादा आम नहीं होती हैं और नई होती हैं। ऐसी स्थिति में सबसे अच्छा तरीका होता है कि वहां के लोगों से रास्ते के बारे में सही जानकारी ले ली जाए।Sunday, 2 February 2025
HDFC BANK personal loan पर्सनल लोन के बारे में ज़रूरी जानकारी
पर्सनल लोन के बारे में ज़रूरी जानकारी
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.85% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह बैंक 6 साल तक की अवधि के लिए 40 लाख रु. तक का लोन देता है। आप अपना मौजूदा पर्सनल लोन किसी अन्य बैंकों और एनबीएफसी से एचडीएफसी में कम ब्याज दरों पर ट्रान्सफर भी कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC बैंक अपने कस्टमर्स को स्पेशल पर्सनल लोन स्कीम, गोल्डन एज पर्सनल लोन प्रदान करता है। इस स्कीम के तहत 75,000 रु. की मासिक इनकम वाले कस्टमर्स 10 से 40 लाख रु. तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें? और एचडीएफसी पर्सनल लोन (HDFC Personal Loan) की अन्य जानकारी नीचे दी गई है।
HDFC बैंक पर्सनल लोन | |
| ब्याज दर | 10.85% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹40 लाख तक |
| अवधि | 6 वर्ष तक |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹6,500 तक |
| न्यूनतम मासिक आय | ₹32,000 |
| प्री- एप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन | एचडीएफसी बैंक के चुनिंदा ग्राहकों को 10 सेकंड में लोन ऑफर किया गया |
| प्री- क्लोजर चार्ज | उधारकर्ता ने कम से कम 12 ईएमआई का भुगतान किया हो (नौकरीपेशा)
|
| पार्ट पेमेंट फीस | उधारकर्ता ने कम से कम 12 ईएमआई का भुगतान किया हो (नौकरीपेशा)
|
*ब्याज दरें 21 जनवरी, 2025 को अपडेट की गई हैं।
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन पर लागू ब्याज दरें (HDFC Personal Loan Interest Rate) 10.85% प्रतिवर्ष से शुरू होती हैं। आपको कितनी ब्याज दर पर लोन मिलेगा, ये आपके क्रेडिट स्कोर, मासिक आय, जॉब प्रोफाइल आदि पर निर्भर करता है।
HDFC Personal Loan: फीस और चार्ज़ेस
| लोन प्रोसेसिंग फीस | ₹6,500 तक |
| स्टैम्प ड्यूटी और अन्य स्टैच्युटरी चार्ज | राज्य के नियम अनुसार |
| पार्ट/फुल प्री-पेमेंट | मूल बकाया राशि के 25% तक प्रीपेमेंट की अनुमति है। एक वित्तीय वर्ष में एक बार और लोन अवधि के दौरान 2 बार प्रीपेमेंट की जा सकती है। |
| प्रीपेमेंट फीस (बकाया राशि पर) / पार्ट- पेमेंट फीस | नौकरीपेशा:
|
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (HDFC Personal loan calculator) की मदद से आप लोन की पूरी अवधि के दौरान लगने वाले कुल ब्याज और ईएमआई की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को लोन अमाउंट, ब्याज दर और लोन की अवधि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Monthly EMI₹ 10,833.85
Total Amount Payble₹ 6,50,030.75(Principal + interest)
Principal Amount₹ 5,00,000
Total Interest Payble₹ 1,50,030.75
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के लिए योग्यता शर्तें
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की पात्रता के बारे में नीचे बताया गया है:-
- निजी क्षेत्र के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी और केंद्रीय, राज्य और स्थानीय निकायों के कर्मचारी एचडीएफसी पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं।
- लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 60 साल होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 2 साल और वर्तमान नियोक्ता/ कंपनी के साथ 1 साल से काम कर रहा हो।
- HDFC पर्सनल लोन का लाभ उठाने के लिए, HDFC बैंक में जिन लोगों का सैलरी अकाउंट हैं उनकी न्यूनतम मासिक सैलरी 25,000 रु. होनी चाहिए। जिन लोगों का बैंक में सैलरी अकाउंट नहीं है, उनकी न्यूनतम मासिक आय 50,000 रु. होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त HDFC पर्सनल लोन की योग्यता आवेदक के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है।
एचडीएफसी (HDFC) बैंक कस्टमर केयर
आप पर्सनल लोन से संबंधित सवाल या समस्या के लिए एचडीएफसी बैंक कस्टमर केयर (HDFC Bank personal loan Customer Care) से संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 1800 1600 / 1800 2600 (पूरे भारत में कहीं भी उपलब्ध) या अपनी समस्या के तुरंत समाधान के लिए बैंक की वर्चुअल असिस्टेंट WHATSAPP से भी चैट कर सकते हैं WHATSAPP- 707002222
*नियम और शर्तें लागू। लोन के अप्रूवल पूरी तरह से एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के अधीन है।
सरकार का आदेश सभी को करना होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि | Farmer Registry UP Documents Required
सरकार का आदेश सभी को करना होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि | Farmer Registry UP Documents Required
योजना का नाम - Farmer Registry UP
Farmer Registry UP योजना क्या हैं ?
Farmer Registry UP - इसके द्वारा किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराएँगे जिससे उनको कृषि से जुडी सभी योजनाओ लाभ मिल जायेगा इसलिए Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी हैं ।
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन कहा से करवाना हैं ?
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन आप अपने गाव के CSC सेण्टर या किसी भी जन सेवा केंद्र से करवा सकते हैं ।
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन के लिए क्या क्या Documents चाहिए होंगे ?
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन के लिए जाने से पहले आपको ये जानकारी होनी चाहिए की आपके पास क्या क्या Documents होने चाहिए अगर आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो आपको CSC सेण्टर या जान सेवा केंद्र का चक्कर काटने पड़ सकते हैं -
आइये जानते हैं Farmer Registry UP के Registration के लिए क्या क्या Documents चाहिए होंगे -
- किसान का आधार कार्ड
- किसान का ख़सरा खतौनी
- आधार से लिंक मोबाइल न० (जिसपर OTP जायेगा )
बस आपके अगर ये सारी डाक्यूमेंट्स हैं तो आप आसानी से अपना Farmer Registry UP में Registration करा पाएंगे ।
अब मैं उम्मीद करता हु आपको Farmer Registry UP Registration को लेकर सारी जानकारी मिल गई होगी और आप आसानी से अपना Farmer Registry UP में Registration करा पाएंगे ।
Farmer Registry UP Registration यहां क्लिक करें
आप अपने खाते में NPCI खुद से कैसे करे या कैसे चेक करे उसका status या कौन सा खाता NPCI से जुड़ा हैं सारी समस्या का समाधान एक साथ - जानिए Step by Step

NPCI Status कैसे चेक करे ?
NPCI स्टेटस चेक करने के लिए आप NPCI के Website पर जाकर चेक कर पाएंगे जो बहुत ही आसानी से कर पाएंगे
मैं आपको इसकी साडी प्रकिया एक एक करके बताने जा रहा हूं
Step 1 :- सबसे पहले आपको NPCI के वेबसाइट पर जाना होगा उसका साईट मैं आपको निचे दे रहा हूँ -
Step 2 :- अब आप दिए हुए लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कुछ ऐसा पेज आ जायेगा


जैसे NPCI Ragistration , NPCI Status , Aadhaar Mapped Status ये सारी जानकारी आप यहाँ से ले सकते हैं
आइये आप्शन को देखते हैं किस आप्शन का क्या काम हैं जो अब आपके सामने show कर रहा होगा -
- Aadhaar Seeding
- Services Status
- Aadhaar Mapped Status
- Aadhaar Mapping Status
- Account Details
1 - Aadhaar Seeding
अगर आपको अपना Aadhaar Seeding अपने खाते से यानि अपने खाते को NPCI करना हो तो आप इस ऑप्शन पर जायेंगे जैसे आप यहाँ क्लिक करते हैं आपके सामने आपसे आपका आधार न० मांगेगा उसे आप दे लेंगे और फिर आपके आधार से रजिस्टर मोबाइल न० पर OTP जायेगा और आप अपना OTP डालकर उसे कर पाएंगे
2- Services Status
आप अपने आधार कार्ड से इस पोर्टल से जो भी सर्विसेज के लिए अप्लाई किये हैं उसका स्टेटस आप इस पोर्टल से चेक पाएंगे
3- Aadhaar Mapped Status
Aadhaar Mapped Status इस आप्शन से आप ये चेक कर पाएंगे की आपका आधार की खाते से लिंक हैं या आपका कौन सा खाता NPCI से लिंक हैं
4- Aadhaar Mapping Status
अगर आपने NPCI या Aadhaar Mapping के लिए अप्लाई किया हैं तो आप Aadhaar Mapping Status वाले आप्शन से चेक कर पाएंगे की अभी आपने जो NPCI के खाता दिया हैं वो लिंक हुआ हैं या नहीं
मैं अब उम्मीद करता हु की आप इस पोर्टल यानि NPCI से जुडी सभी समस्याओ को आसानी से हमारे इस आर्टिकल निपटा पाएंगे
अगर उसके बाद भी कोई समस्या आपको आती हैं तो आप हमे कमेंट करे हमारी टीम उसपर काम करके आपकी समस्या को हल करने की प्रयास करेगी








