- भले ही गूगल मैप ज्यादातर सही जानकारी देता है, लेकिन कई बार इस पर भरोसा करना रिस्की भी साबित हो जाता है।
- कुछ दिन पहले दो दोस्त मैप की वजह से गलत रास्ते पर चले गए। जिसकी वजह से हादसा हो गया।
- गूगल मैप से कहीं जा रहे हैं, तो चलने से पहले एक बार चेक कर लें कि मैप पर कोई गलत गतिविधी तो नहीं होती दिख रही।
- कई बार मैप नदी, अनजान या सुनसान रास्ते दिखाने लगता है और कुछ लोग इन पर चल निकलते हैं, लेकिन ऐसा करना रिस्की हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
- मैप न समझ आए तो कोशिश करें कि लोकल लोगों की मदद ले ली जाए। इसमें आपके कुछ मिनटों का समय तो खर्च होगा, लेकिन जानकारी सही मिल जाएगी।
- मैप के नए फीचर्स से खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है, ताकि मुश्किल में फंसने पर इन फीचर्स की मदद ली जा सके।
- कहीं भी निकलने से पहले मैप को अपडेट करना भी बहुत जरूरी है।
इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बेहतर से बेहतर बैंकिंग, हेल्थ, सरकारी योजना,टेक्निकल टिप्स प्रसारित करेंगे l कृपया अपना योगदान बनाये रखे * धन्यवाद *
Tuesday, 4 February 2025
Google Map इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे हादसे का शिकार
Sunday, 2 February 2025
HDFC BANK personal loan पर्सनल लोन के बारे में ज़रूरी जानकारी
पर्सनल लोन के बारे में ज़रूरी जानकारी
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.85% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह बैंक 6 साल तक की अवधि के लिए 40 लाख रु. तक का लोन देता है। आप अपना मौजूदा पर्सनल लोन किसी अन्य बैंकों और एनबीएफसी से एचडीएफसी में कम ब्याज दरों पर ट्रान्सफर भी कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC बैंक अपने कस्टमर्स को स्पेशल पर्सनल लोन स्कीम, गोल्डन एज पर्सनल लोन प्रदान करता है। इस स्कीम के तहत 75,000 रु. की मासिक इनकम वाले कस्टमर्स 10 से 40 लाख रु. तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें? और एचडीएफसी पर्सनल लोन (HDFC Personal Loan) की अन्य जानकारी नीचे दी गई है।
HDFC बैंक पर्सनल लोन | |
| ब्याज दर | 10.85% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹40 लाख तक |
| अवधि | 6 वर्ष तक |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹6,500 तक |
| न्यूनतम मासिक आय | ₹32,000 |
| प्री- एप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन | एचडीएफसी बैंक के चुनिंदा ग्राहकों को 10 सेकंड में लोन ऑफर किया गया |
| प्री- क्लोजर चार्ज | उधारकर्ता ने कम से कम 12 ईएमआई का भुगतान किया हो (नौकरीपेशा)
|
| पार्ट पेमेंट फीस | उधारकर्ता ने कम से कम 12 ईएमआई का भुगतान किया हो (नौकरीपेशा)
|
*ब्याज दरें 21 जनवरी, 2025 को अपडेट की गई हैं।
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन पर लागू ब्याज दरें (HDFC Personal Loan Interest Rate) 10.85% प्रतिवर्ष से शुरू होती हैं। आपको कितनी ब्याज दर पर लोन मिलेगा, ये आपके क्रेडिट स्कोर, मासिक आय, जॉब प्रोफाइल आदि पर निर्भर करता है।
HDFC Personal Loan: फीस और चार्ज़ेस
| लोन प्रोसेसिंग फीस | ₹6,500 तक |
| स्टैम्प ड्यूटी और अन्य स्टैच्युटरी चार्ज | राज्य के नियम अनुसार |
| पार्ट/फुल प्री-पेमेंट | मूल बकाया राशि के 25% तक प्रीपेमेंट की अनुमति है। एक वित्तीय वर्ष में एक बार और लोन अवधि के दौरान 2 बार प्रीपेमेंट की जा सकती है। |
| प्रीपेमेंट फीस (बकाया राशि पर) / पार्ट- पेमेंट फीस | नौकरीपेशा:
|
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (HDFC Personal loan calculator) की मदद से आप लोन की पूरी अवधि के दौरान लगने वाले कुल ब्याज और ईएमआई की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को लोन अमाउंट, ब्याज दर और लोन की अवधि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Monthly EMI₹ 10,833.85
Total Amount Payble₹ 6,50,030.75(Principal + interest)
Principal Amount₹ 5,00,000
Total Interest Payble₹ 1,50,030.75
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के लिए योग्यता शर्तें
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन की पात्रता के बारे में नीचे बताया गया है:-
- निजी क्षेत्र के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी और केंद्रीय, राज्य और स्थानीय निकायों के कर्मचारी एचडीएफसी पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं।
- लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 60 साल होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 2 साल और वर्तमान नियोक्ता/ कंपनी के साथ 1 साल से काम कर रहा हो।
- HDFC पर्सनल लोन का लाभ उठाने के लिए, HDFC बैंक में जिन लोगों का सैलरी अकाउंट हैं उनकी न्यूनतम मासिक सैलरी 25,000 रु. होनी चाहिए। जिन लोगों का बैंक में सैलरी अकाउंट नहीं है, उनकी न्यूनतम मासिक आय 50,000 रु. होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त HDFC पर्सनल लोन की योग्यता आवेदक के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है।
एचडीएफसी (HDFC) बैंक कस्टमर केयर
आप पर्सनल लोन से संबंधित सवाल या समस्या के लिए एचडीएफसी बैंक कस्टमर केयर (HDFC Bank personal loan Customer Care) से संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 1800 1600 / 1800 2600 (पूरे भारत में कहीं भी उपलब्ध) या अपनी समस्या के तुरंत समाधान के लिए बैंक की वर्चुअल असिस्टेंट WHATSAPP से भी चैट कर सकते हैं WHATSAPP- 707002222
*नियम और शर्तें लागू। लोन के अप्रूवल पूरी तरह से एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के अधीन है।
सरकार का आदेश सभी को करना होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि | Farmer Registry UP Documents Required
सरकार का आदेश सभी को करना होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि | Farmer Registry UP Documents Required
योजना का नाम - Farmer Registry UP
Farmer Registry UP योजना क्या हैं ?
Farmer Registry UP - इसके द्वारा किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराएँगे जिससे उनको कृषि से जुडी सभी योजनाओ लाभ मिल जायेगा इसलिए Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी हैं ।
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन कहा से करवाना हैं ?
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन आप अपने गाव के CSC सेण्टर या किसी भी जन सेवा केंद्र से करवा सकते हैं ।
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन के लिए क्या क्या Documents चाहिए होंगे ?
Farmer Registry UP का रजिस्ट्रेशन के लिए जाने से पहले आपको ये जानकारी होनी चाहिए की आपके पास क्या क्या Documents होने चाहिए अगर आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो आपको CSC सेण्टर या जान सेवा केंद्र का चक्कर काटने पड़ सकते हैं -
आइये जानते हैं Farmer Registry UP के Registration के लिए क्या क्या Documents चाहिए होंगे -
- किसान का आधार कार्ड
- किसान का ख़सरा खतौनी
- आधार से लिंक मोबाइल न० (जिसपर OTP जायेगा )
बस आपके अगर ये सारी डाक्यूमेंट्स हैं तो आप आसानी से अपना Farmer Registry UP में Registration करा पाएंगे ।
अब मैं उम्मीद करता हु आपको Farmer Registry UP Registration को लेकर सारी जानकारी मिल गई होगी और आप आसानी से अपना Farmer Registry UP में Registration करा पाएंगे ।
Farmer Registry UP Registration यहां क्लिक करें
आप अपने खाते में NPCI खुद से कैसे करे या कैसे चेक करे उसका status या कौन सा खाता NPCI से जुड़ा हैं सारी समस्या का समाधान एक साथ - जानिए Step by Step

NPCI Status कैसे चेक करे ?
NPCI स्टेटस चेक करने के लिए आप NPCI के Website पर जाकर चेक कर पाएंगे जो बहुत ही आसानी से कर पाएंगे
मैं आपको इसकी साडी प्रकिया एक एक करके बताने जा रहा हूं
Step 1 :- सबसे पहले आपको NPCI के वेबसाइट पर जाना होगा उसका साईट मैं आपको निचे दे रहा हूँ -
Step 2 :- अब आप दिए हुए लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कुछ ऐसा पेज आ जायेगा


जैसे NPCI Ragistration , NPCI Status , Aadhaar Mapped Status ये सारी जानकारी आप यहाँ से ले सकते हैं
आइये आप्शन को देखते हैं किस आप्शन का क्या काम हैं जो अब आपके सामने show कर रहा होगा -
- Aadhaar Seeding
- Services Status
- Aadhaar Mapped Status
- Aadhaar Mapping Status
- Account Details
1 - Aadhaar Seeding
अगर आपको अपना Aadhaar Seeding अपने खाते से यानि अपने खाते को NPCI करना हो तो आप इस ऑप्शन पर जायेंगे जैसे आप यहाँ क्लिक करते हैं आपके सामने आपसे आपका आधार न० मांगेगा उसे आप दे लेंगे और फिर आपके आधार से रजिस्टर मोबाइल न० पर OTP जायेगा और आप अपना OTP डालकर उसे कर पाएंगे
2- Services Status
आप अपने आधार कार्ड से इस पोर्टल से जो भी सर्विसेज के लिए अप्लाई किये हैं उसका स्टेटस आप इस पोर्टल से चेक पाएंगे
3- Aadhaar Mapped Status
Aadhaar Mapped Status इस आप्शन से आप ये चेक कर पाएंगे की आपका आधार की खाते से लिंक हैं या आपका कौन सा खाता NPCI से लिंक हैं
4- Aadhaar Mapping Status
अगर आपने NPCI या Aadhaar Mapping के लिए अप्लाई किया हैं तो आप Aadhaar Mapping Status वाले आप्शन से चेक कर पाएंगे की अभी आपने जो NPCI के खाता दिया हैं वो लिंक हुआ हैं या नहीं
मैं अब उम्मीद करता हु की आप इस पोर्टल यानि NPCI से जुडी सभी समस्याओ को आसानी से हमारे इस आर्टिकल निपटा पाएंगे
अगर उसके बाद भी कोई समस्या आपको आती हैं तो आप हमे कमेंट करे हमारी टीम उसपर काम करके आपकी समस्या को हल करने की प्रयास करेगी
Tuesday, 11 January 2022
पेट की चर्बी कम करना हैं, तो ये 5 एक्सरसाइज सीढ़ियों पर करें
पेट की चर्बी को घटाना आसान नहीं होता है। कई लोगों के पास न तो जिम जाने का समय होता है और न ही डाइटिंग करने की हिम्मत, जबकि वो वजन घटाना चाहते हैं। ऐसे लोग अगर घर पर ही सीढ़ियों के सहारे कुछ खास एक्सरसाइज करें, तो कुछ समय में ही लगभग 5 इंच तक पेट की चर्बी घटा सकते हैं। सीढ़ियों पर की जाने वाली ये सभी एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
स्टेयर जंपिंग:-
इस एक्सरसाइज के लिए सीढ़ी के सामने खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथ कमर पर रख लें। अब उछलते हुए सबसे पहले एक पांव सीढ़ी पर रखें और उसे वापस नीचे लाएं, फिर दूसरा पांव सीढ़ी पर रखें और वापस नीचे लाएं। इस दौरान गहरी सांस लेते रहें। ये एक आसान एक्सरसाइज है इसलिए इसे आप एक बार में 40-50 बार आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से पेट की चर्बी घटने के साथ-साथ आपके लोवर बॉडी पार्ट को भी फायदा मिलता है।
पुशअप्स:-

जमीन से पहली या दूसरी (उंचाई के अनुसार) सीढ़ी पर अपने हाथ टिकाएं और पैर के पंजों को जमीन पर रखें। प्लैंक की पोजीशन में रहें। अब अपने बाजुओं पर जोर लगाएं और शरीर का पूरा भार हथेलियों पर देते हुए शरीर को ऊपर उठाएं फिर वापस नीचे लाएं (जैसे कि पुशअप्स किए जाते हैं)। इस दौरान अपने सीने को हर बार सीढ़ियों को छूने दें। आप 5 से 20 पुशअप्स तक एक बार में कर सकते हैं। इसके बाद 30 सेकंड का ब्रेक लेकर दोबारा शुरू कर सकते हैं।
दो सीढ़ियां चढ़ना:-

इस एक्सरसाइज के लिए एक बार में दो-दो सीढ़ी तेजी से भागते हुए चढ़ें। ध्यान दें कि सीढ़ियां बहुत बड़ी न हों, अन्यथा आप गिर भी सकते हैं। ऊपर चढ़ते हुए एक बार में दो सीढ़ियां चढ़ें मगर उतरते समय एक-एक सीढ़ी उतरें। चढ़ने और उतरने के दौरान गति बनाए रखें और नाक से सांस लेते रहें। ऐसा दिन में जितनी बार भी कर सकते हैं करें। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और पेट की चर्बी घटेगी।
बैलेंस प्लैंक:-

इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले प्लैंक की पोजीशन में आ जाएं। इसके लिए जमीन से दूसरी सीढ़ी पर अपनी हथेलियां टिकाएं और पैरों को सीधा रखते हुए पंजे जमीन पर टिकाएं। इसके बाद अपने बाएं हाथ और दाएं पैर को ऊपर उठाएं। 15 सेकंड इसी पोजीशन में रुकने के बाद हाथ और पैर वापस अपनी जगह पर लाएं और फिर दाएं हाथ और बाएं पैर को ऊपर उठाएं। इस एक्सरसाइज के 10 सेट रोजाना करें।
Thanks for visiting my website
मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारी द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हो गए होंगे अगर कोई सुझाव या शिकायत हो तो आप comment box या contact form के जरिये हमसे संपर्क कर सकते हैं ।
धन्यवाद
Monday, 10 January 2022
Dadi Maa Ke Nuskhe: सेहत के लिए रामबाण हैं दादी मां के ये घरेलू नुस्खे
दादी-नानी के जमाने के कुछ घरेलू नुस्खे (Dadi Maa Ke Nuskhe) आज भी बहुत कारगर हैं. सर्दी-जुकाम या चोट लग जाने पर इन्हें आजमाया जा सकता है. हालांकि अगर आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं या इन नुस्खों (Home Remedies) से आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
बेहद कारगर हैं दादी मां के नुस्खे
दादी-नानी के कुछ नुस्खे (Dadi Maa Ke Nuskhe) इतने ज्यादा कारगर हैं कि डॉक्टर और मेडिकल साइंस (Medical Science) भी उन्हें मानने से मना नहीं करते हैं. इनमें से ज्यादातर नुस्खों का कोई साइड इफेक्ट (Side Effects) नहीं होता है. हालांकि अगर आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं या आपको कुछ चीजों से एलर्जी है तो इन आम नुस्खों (Common Home Remedies) को आजमाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें. जानिए कुछ ऐसे ही नुस्खे (Gharelu Nuskhe), जो आपको बहुत जल्दी ठीक कर सकते हैं.
पेट को ठीक रखेगा सेंधा नमक
नैचरल मिनरल्स से भरपूर सेंधा नमक सफेद वाले नमक से कई गुना बेहतर होता है और यह पाचन (Digestion) को सुधारने में मदद करता है. ऐसे में सेंधा नमक को नींबू के रस के साथ मिलाकर पीने से गैस (Home Remedies For Gas Problem) की समस्या दूर होती है, साथ ही अगर ब्लोटिंग (Bloating Remedy) यानी पेट फूलने की समस्या हो तो उसे भी इस नुस्खे से दूर कर सकते हैं.
ध्यान रखें- हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस नुस्खे को अपनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसे मरीजों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है.
हल्दी से बढ़ेगी इम्युनिटी
अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लग गई है तो दूध में हल्दी डालकर पीएं. दूध प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है, जो घाव को भरने में मदद करता है और हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मसल्स में आई सूजन और जलन में राहत दिलाती हैं. हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट से इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत बनता है.
ध्यान रखें- हल्दी वाले दूध को इलाज का सब्सिट्यूट न मानें. अगर कोई ऐसी चोट या समस्या है, जिसमें इलाज कराने और दवा खाने की जरूरत है तो उससे परहेज न करें. हालांकि दवा के साथ हल्दी वाला दूध पीना जारी रख सकते हैं.
माइग्रेन से राहत दिला सकता है लैवेंडर
सिरदर्द, माइग्रेन अटैक (Migraine Treatment), बेचैनी या चिंता महसूस होने की स्थिति में लैवेंडर (Lavender) को सूंघने से तकलीफ कुछ कम हो सकती है. स्टडीज में भी यह बात साबित हो चुकी है कि लैवेंडर की चाय (Lavender Tea) पीने या लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil Benefits) की कुछ बूंदों को रुमाल या टिश्यू पेपर पर डालकर सूंघने से एंग्जाइटी (Anxiety) कम होती है, दिमाग और शरीर रिलैक्स होता है और स्ट्रेस लेवल भी कम हो जाता है.
ध्यान रखें- अगर माइग्रेन की दिक्कत है तो लैवेंडर को दवा का सब्सिट्यूट न मानें. यह सिर्फ दर्द को कुछ देर के लिए कम करने में मदद कर सकता है, ठीक करने में नहीं.
अचूक है अदरक-शहद का उपाय
अदरक को पानी में उबालकर और फिर शहद के साथ खाया जाए तो यह कफ, गले में खराश और गला खराब होने की दिक्कत से छुटकारा दिला सकती है (Common Cold Treatment). अदरक को शहद के साथ खाने से गले में होने वाली सूजन और जलन में भी राहत मिलती है.
ध्यान रखें- डायबिटीज (Diabetes) के मरीज शहद की मात्रा को लेकर सावधान रहें क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है.
सूप से खत्म होगा कॉमन कोल्ड
कॉमन कोल्ड (Common Cold Treatment) और फ्लू में एंटीबायोटिक्स ज्यादा असरदार नहीं होती हैं क्योंकि ये वायरस से होने वाली बीमारी है और कॉमन कोल्ड को तुरंत दवा खाकर ठीक नहीं किया जा सकता है. इसे इलाज के जरिए सिर्फ कम किया जा सकता है. ऐसे में गर्मागर्म सूप (Soup) कॉमन कोल्ड से राहत दिला सकता है. सूप पीने से बंद नाक और गला खुल जाता है और कंठ में होने वाली इरिटेशन में भी आराम मिलता है. साथ ही शरीर भी हाइड्रेट होता है, जिससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है.
ध्यान रखें- सूप पीने से आपको फ्लू और कॉमन कोल्ड में अस्थायी रूप से और कुछ समय के लिए आराम मिलता है. अगर 36 घंटे से ज्यादा समय तक लक्षणों में कोई कमी न आए तो डॉक्टर से संपर्क करें.





